Coronavirus New Cases: कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 2 लाख 58 हजार नए केस और 385 की मौत, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 8209

<p style="text-align: justify;"><strong>Covid-19 New Cases:</strong> कोरोना की बेकाबू रफ्तार लगातार जारी है. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2 लाख 58 हजार 89 नए मामले आए और 385 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई. हालांकि, इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 कोरोना के मरीज इससे ठीक हुए हैं.&nbsp;कोरोना के नए मामले आने के बाद देश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है. अब तक इस महामारी से 4 लाख 86 हजार 451 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि कुल <a title="ओमिक्रोन" href="https://www.abplive.com/topic/omicron" data-type="interlinkingkeywords">ओमिक्रोन</a> के मामले बढ़कर 8 हजार 209 हो गए हैं.</p> <p style="text-align: justify;">इधर, देश में तेजी के साथ वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. अब तक कुल 157 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन किया जा चुका है. &nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News