India Coronavirus Updates: देश में कोरोना संकट अभी थमा नहीं है. हर दिन 30 से 40 हजार नए मामले बढ़ रहे हैं. आज शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34,976 नए कोरोना केस आए. सितंबर में चौथी बार 40 हजार से कम कोरोना केस आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे 260 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 37,681 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2968 एक्टिव केस कम हो गए.

भारत में कोरोना के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 42 हजार 9 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 23 लाख 42 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 90 हजार 646 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार 954

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 23 लाख 42 हजार 299

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 90 हजार 646

कुल मौत- चार लाख 42 हजार 9

कुल टीकाकरण- 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप
केरल में कल कोरोना वायरस के 26,200 नए मामले सामने आए और 125 मौतें हुईं. जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 43 लाख 9 हजार 694 हो गए और अब तक 22,126 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 1,56,957 नमूनों की जांच के बाद जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 16.69 फीसदी दर्ज की गई. नए मरीजों में 114 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं. बुधवार से अब तक 29,209 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 40 लाख 50 हजार 665 हो गई.

72 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 9 सितंबर तक देशभर में 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 67.58 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 53.86 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17.87 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.48 फीसदी है. एक्टिव केस 1.19 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 6वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना के बीच गणेश उत्सव की शुरुआत, मुंबई के पंडालों में दर्शन की अनुमति नहीं, जुलूस निकालने पर भी रोक

Bhoot Police Review: थोड़े भूत और थोड़ी कॉमेडी, ज्यादा की न करें उम्मीद, सैफ-अर्जुन के फैन देख सकते हैं फिल्म

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट