Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में 15 हजार 981 केस दर्ज, 166 की मौत

Coronavirus Today: देश में एक दिन में कोविड-19 के 15 हजार 981 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 40 लाख 53 हजार 573 पर पहुंच गई है. जबकि 166 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4 लाख 51 हजार 980 हो गयी है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,01,632 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.60 फीसदी है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.07 फीसदी है. आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में 2,046 की कमी दर्ज की गयी है. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी दर्ज की गई.

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1449227437527678977[/tw]

अबतक 97.23 करोड़ खुराकें दी गईं

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 9,23,003 नमूनों की जांच की गयी, जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचें गए नमूनों की संख्या 58,98,35,258 हो गयी है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 97.23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढ़ें-

CWC Meeting: पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी, लखीमपुर कांड पर भी हो सकती है चर्चा

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News