Coronavirus Update: कोरोना मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 34 हजार नए केस, 22 हजार मामले सिर्फ केरल में

India Coronavirus Updates: कोरोना महामारी संकट जारी है. लगातार चौथे दिन कोरोना मामले बढ़े हैं. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34,403 नए कोरोना केस आए और 320 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 37,950 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 3867 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा

10 सितंबर- 33,376

11 सितंबर- 28,591

12 सितंबर- 27,254

13 सितंबर- 25,404

14 सितंबर- 27,176

15 सितंबर- 30,570

16 सितंबर- 34,403

केरल में सामने आए कोरोना के 22,182 नए मामले
केरल में बीते दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए और महामारी से 178 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44 लाख 46 हजार 228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर पहुंच गई. पिछले एक दिन में 26,563 मरीज ठीक हुए. संक्रमण की दर 18.25 फीसदी है.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 33 लाख 81 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 44 हजार 248 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 25 लाख 98 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 42 हजार 923 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 33 लाख 81 हजार 728

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 25 लाख 98 हजार 424

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 39 हजार 56

कुल मौत- चार लाख 44 हजार 248

कुल टीकाकरण- 77 करोड़ 24 लाख डोज दी गई

77 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 16 सितंबर तक देशभर में 77 करोड़ 24 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 67.43 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 15 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.64 फीसदी है. एक्टिव केस 1.03 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Rain in UP: यूपी में भारी बारिश ने बरपाया कहर, 13 लोगों की मौत, आज और कल स्कूल बंद

E-Auction: पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स की नीलामी आज, ओलंपिक खिलाड़ियों के बैडमिंटन, हॉकी और जेवलिन शामिल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News