India Coronavirus Updates: कोरोना मामलों में गिरावट जारी है. लगातार पांचवे दिन कोरोना केस की संख्या घटी है और आठ महीनों बाद सबसे कम नए कोरोना मामले दर्ज हुए हैं. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 13,058 नए कोरोना केस आए और 164 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 19,470 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 6152 एक्टिव केस कम हो गए.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 40 लाख 94 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 52 हजार 454 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 34 लाख 58 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम हो गई. कुल 1 लाख 89 हजार 694 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 40 लाख 94 हजार 373

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 34 लाख 58 हजार 801

कुल एक्टिव केस- एक लाख 83 हजार 118

कुल मौत- चार लाख 52 हजार 454

कुल टीकाकरण- 98 करोड़ 67 लाख 69 हजार डोज दी गई

98 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 18 अक्टूबर तक देशभर में 98 करोड़ 67 लाख 69 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 12.05 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 59.19 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 9.89 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.12 फीसदी है. एक्टिव केस 0.56 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
कुदरत का कहर: केरल में बाढ़ से 41 की मौत, इडुक्की डैम का बढ़ा जलस्तर, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Action Against Terrorism: आर्मी चीफ आज पुंछ में सेना की फॉरवर्ड पोस्ट का करेंगे दौरा, गृहमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर की बैठक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया