India Coronavirus Updates: देश में लगातार पांचवें दिन 30 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 30,256 नए कोरोना केस आए और 295 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 43,938 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 13,977 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा

13 सितंबर- 25,404

14 सितंबर- 27,176

15 सितंबर- 30,570

16 सितंबर- 34,403

17 सितंबर- 35,662

18 सितंबर- 30,773

19 सितंबर- 30,256

आधे से ज्यादा कोरोना मामले सिर्फ केरल में दर्ज
केरल में रविवार को कोविड के 19,653 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 8 हजार 493 हो गई. महामारी से 152 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 23,591 हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान कोविड के 26,711 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 43 लाख 10 हजार 674 हो गई है.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 45 हजार 133 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 27 लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 18 हजार 181 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार 419

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 27 लाख 15 हजार 105

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 18 हजार 181

कुल मौत- चार लाख 45 हजार 133

कुल टीकाकरण- 80 करोड़ 85 लाख 68 हजार डोज दी गई

करीब 81 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 19 सितंबर तक देशभर में 80 करोड़ 85 लाख 68 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 37.78 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55.36 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11.77 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.68 फीसदी है. एक्टिव केस 0.99 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
गोपालगंजः ऑक्सीजन लेवल गिरने से 2 मरीजों की मौत, चिकित्सकों ने कहा- कोरोना के जैसे लक्षण थे

CM बोम्मई पर ‘हमने गांधी जी को नहीं बख्शा, फिर आप क्या हैं’ का बयान देने वाला हिंदू महासभा का नेता गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट