Coronavirus Cases In Delhi: दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए, जो चार महीने में सबसे अधिक हैं और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत रही. इसके अलावा, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप के अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कोई भी मामला ‘गंभीर’ नहीं हैं.

उन्होंने बताया कि फिलहाल 40 लोगों को लोक नायक अस्पताल में विशेष सुविधा में भर्ती कराया गया है. इस अस्पताल में ओमिक्रोन के संदिग्ध रोगियों को पृथक किया जा रहा है और उनका इलाज चल रहा है. दिल्ली में मंगलवार तक ओमीक्रोन के छह मामले थे. बुधवार को यह संख्या बढ़कर आठ और बृहस्पतिवार को 10 हो गई. देश में अब तक 87 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित हुए हैं. सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं. यहां कुल 32 लोग नए वेरिएंट से संक्रमित हैं.

Hyderabad में हैरान करने वाला मामला, मरीज की किडनी से निकाले गए 156 स्टोन

बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं, जो चार महीने से ज्यादा समय में सबसे अधिक हैं. इस साल एक अगस्त को दिल्ली में संक्रमण के 85 मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,41,935 हो गई. अब तक 14.16 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या अब भी 25,100 है. बीते दिन 56,027 नमूनों की जांच की गई. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 475 है.

देश में आज आए Omicron के 14 मामले, 87 हुई संक्रमितों की संख्या, केंद्रीय गृह सचिव ने की समीक्षा बैठक

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट