Covid-19: डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक है ये नया प्रकार, भारत में 7 मामले आए सामने
Mutant of Delta Variant Found in India: कोविड-19 महामारी पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से दुनिया भर के देशों में गंभीर समस्या बनी हुई है. इस बीच कोरोना का म्यूटेंट स्वरूप डेल्टा वैरिरंट आया, जिसे अध्ययन में ज्यादा संक्रामक और घातक माना गया. ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित मरीज मिले, जिसके बाद इस वैरिएंट की निगरानी और मूल्यांकन किया जा रहा था. अब भारत में इस डेल्टा वैरिएंट के नए स्वरूप यानी म्यूटेंट के नए मामले सामने आए हैं, जो डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा घातक हैं. हालांकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत कम है.
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) ने ये रिपोर्ट जारी की है कि इंदौर में कोविड-19 संक्रमित डेल्टा वैरिएंट के नए म्यूटेंट के मामले डिटेक्ट हुए हैं, जो डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक है. इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस सैत्य ने बताया कि उनमें से दो महू छावनी में तैनात सेना के अधिकारी हैं. सैंपल सितंबर में लिए गए थे.
INSACOG नेटवर्क के वैज्ञानिक सार्स-कोव-2 के वैरिएशन पर निगरानी रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि AY.4.2 से संबंधित निष्कर्षों में अभी भी उच्च स्तर की अनिश्चितता है और यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इस वैरिएंट में संक्रमित/मृत्यु का रिस्क ज्यादा है. नए वैरिएंट की चिंताओं के बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है.
21 अक्टूबर को यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने बताया कि उसके डेटाबेस में अब तक AY.4.2 के 10 से कम मामले दर्ज हुए हैं, जबकि ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि  VUI-21OCT-01 के 5,120 मामले पाए गए है. इसका दूसरा नाम AY.4.2 है. इस वैरिएंट का का पहला मामला जुलाई में सामने आया था.
T20 WC Ind vs Pak: भारत-पाक मैच में दिखेगी जोरदार टक्कर, इन खिलाड़ियों के बीच मुकाबले पर रहेगी सबकी नजर
IPL Teams: BCCI को नई IPL टीमों से 7-10 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद, जानिए कौन-कौन है दावेदार
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News