कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)) गुरुवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक चार बजकर 30 मिनट पर होगी. आज ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमिक्रोन स्वरूप के हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,55,319 दर्ज की गई, जो पिछले 211 दिन में सर्वाधिक है. साथ ही, 442 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है. ओमिक्रोन (Omicron) के कुल 4,868 मामलों में से 1,805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं. महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,281 मामले सामने आए हैं. इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले सामने आए हैं.

आज ही सरकार ने कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है. 30 दिसंबर को नमूनों में संक्रमण की दर 1.1 प्रतिशत थी जो 12 जनवरी को 11.05 प्रतिशत हो गयी. इस समय देश में 300 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण चिंता वाले राज्यों के रूप में उभर रहे हैं.

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में दुनियाभर में तेजी देखी जा रही है; पूरी दुनिया में एक दिन में संक्रमण के मामलों में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि 10 जनवरी को 31.59 लाख थी.

COVID 19 India: देश के 300 जिलों में 5 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट, इन 8 राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट