COVID-19 Cases: कोरोना संक्रमण के आज आए 10,126 नए मामले, पिछले 266 दिनों में सबसे कम कोविड-19 केस

COVID-19 Updates: कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन वैक्सीनेशन अभियान से बीमारी के खतरे को कम करने की पूरी कोशिश जारी है. भारत में पिछले 24 घंटों में 10,126 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि पिछले 266 दिनों में सबसे कम हैं. सबसे अच्छी बात है कि पिछले 24 घंटों में 11,982 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं. रोजाना पॉजिटिविटी दर 0.93 फीसदी दर्ज की गई है.

टीकाकरण अभियान तेजी से जारी

देश में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेज गति से जारी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 109.08 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. रिकवरी दर वर्तमान में 98.25% है जो कि मार्च 2020 के बाद से उच्चतम है. पिछले 24 घंटों में 11,982 ठीक होने से कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,37,75,086 हो गई है.

कोरोना के एक्टिव केस में कमी

कोरोना के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1% से भी कम हैं. वर्तमान में ये दर करीब 0.41 फीसदी है जो  मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. भारत में सक्रिय केस 1,40,638 है जो 263 दिनों में सबसे कम माना जा रहा है. वही पिछले 36 दिनों के लिए दैनिक पॉजिटिविटी दर (0.93%) 2% से कम है. वही पिछले 46 दिनों की बात करें तो साप्ताहिक सकारात्मकता दर (1.25%) 2% से कम है. वहीं अब तक 61.72 करोड़ कुल टेस्ट किए गए हैं.

बहरहाल कोविड-19 की वजह से कई देशों की स्थिति काफी खराब दिख रही है. वही भारत में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाकर इस बीमारी को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी लोगों से इस बीमारी को नजरअंदाज न करने की अपील बार-बार कर रहे हैं. वही डॉक्टर और दूसरे मेडिकल कर्मचारी दिन रात वैक्सीनेशन और जांच को लेकर काफी सतर्क हैं.

Drugs Case LIVE Updates: शरद पवार की मौजूदगी में महाराष्ट्र के गृह मंत्री के घर चल रही बैठक, समीर वानखेड़े की पत्नी ने मांगा राज्यपाल से मिलने का वक्त

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाहजहांपुर और बदायूं के दौरे पर, यहां जानें मुख्यमंत्री का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News