Corona Cases In Delhi: दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है. इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी हो गई. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब पांच बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4,099 केस की पुष्टि हुई है. इतने ही समय में एक मरीज की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस समय 10,986 मरीजों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 1458220 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1422124 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं. 25100 मरीजों की मौत हुई है.

इससे पहले दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा केस ओमिक्रोन (Omicron) वेरिएंट के हैं. साथ ही उन्होंने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि एक सप्ताह में मामले काफी बढ़ेंगे, लेकिन यह एक अनुमान है.

जैन ने कहा, ‘‘तीन प्रयोगशालाओं से मिली 30-31 दिसंबर की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट के अनुसार 84 प्रतिशत नमूनों में ‘ओमिक्रोन’ की पुष्टि हुई है.” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में जब से ओमिक्रोन आया है तब से तेज़ी से मामले बढ़ रहे हैं. लोगों में बहुत मामूली लक्षण है. मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ रहे हैं. दिल्ली में अभी स्थिति ठीक है.”

पिछले कुछ दिनों के आंकड़े

02 जनवरी- 3194
01 जनवरी- 2716
31 दिसंबर- 1796
30 दिसंबर- 1313
29 दिसंबर- 923
28 दिसंबर- 496
27 दिसंबर- 331
26 दिसंबर- 290
25 दिसंबर- 249
24 दिसंबर- 180
23 दिसंबर- 118
22 दिसंबर- 125
21 दिसंबर- 102

क्या यूपी में चुनाव लड़ेंगे Rakesh Tikait? abp न्यूज़ से बातचीत में कही ये बड़ी बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट