Covid-19 In Delhi: दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 40 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना संक्रमण दर 0.08 फीसदी रही. सबसे अच्छी बात ये है कि गुरुवार को किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े से मिली. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,40,270 हो गई है

दिल्ली में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हुए

कोरोना बीमारी को लेकर जागरुकता से संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 14.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में वायरस के कारण अबतक 25,091 लोगों की जान जा चुकी है. राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अबतक किसी भी संक्रमित की मृत्यु होने की सूचना नहीं है. दिल्ली में अक्टूबर में कोविड-19 से पीड़ित चार मरीजों की मौत हुई थी जबकि सितंबर में पांच संक्रमितों की मृत्यु हुई थी.

राजधानी दिल्ली में बुधवार को 54 मामले आए थे

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही जबकि एक दिन पहले 49,912 नमूनों की जांच की गई. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 54 नए मामले सामने आये थे तथा संक्रमण दर 0.09 फीसदी थी जबकि मंगलवार को 33 नए मरीज मिले थे और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी. बहरहाल देशभर में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है ताकि इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके. गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को लेकर जोर दिया.

Punjab News: विशेष सत्र के दौरान पंजाब विधानसभा में हुआ हंगामा, नवजोत सिंह सिद्धू बोले- विपक्ष डर गया है इसलिए…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट