COVID-19 Vaccination: कोरोना की दूसरी लहर झेलने के बाद देश एक बार फिर से सामान्य दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा है. देशभर में स्कूलों को दोबारा खोला जाने लगा है. लेकिन, बच्चों में वैक्सीनेशन नहीं होने के चलते अभी तक इसको लेकर एक चिंता बनी हुई है. लेकिन, नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डॉक्टर वी.के. पॉल का कहना है कि दोबारा स्कूलों को खोले जाने के लिए बच्चों में वैक्सीनेशन की शर्तें नहीं रखी गई हैं.

बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं है शर्त

वी.के. पॉल ने गुरूवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यह मानदंड दुनिया में कहीं भी स्वीकार्य नहीं है, और न ही कोई वैज्ञानिक निकाय, या महामारी विज्ञान के सबूत है, जो इसे एक शर्त के रूप में सुझाते हों… हालांकि, कर्मचारियों का वैक्सीनेशन वांछनीय है.

18 साल के ऊपर के 58 फीसदी को सिंगल डोज

डॉक्टर वी.के. पॉल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि वैक्सीन की दो खुराक पूरी तरह से सुरक्षा देती है. उन्होंने कहा कि देश में अब तक 18 साल से ऊपर के 58 फीसदी लोगों को वैक्सीन की सिंगल डोज दी गई है, जो 100 फीसदी होनी चाहिए. पॉल ने कहा कि किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. अब तक करीब 72 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. जो लोग बचे हुए हैं उन्हें वैक्सीन की खुराक लगवानी चाहिए ताकि हर्ड इम्युनिटी डेवलप हो सके.

और बढ़ानी होगी वैक्सीनेशन की रफ्तार

इधर, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि हमें त्योहारों से पहले वैक्सीनेशन की रफ्तार और तेज करनी होगी. उन्होंने कहा कि मई के 30 दिनों के मुकाबले सितंबर के पहले सात दिनों में ज्यादा वैक्सीन लगाई है. पिछले 24 घंटे के दौरान 86 लाख डोज दी चुकी है. उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले हमें वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज करनी चाहिए.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट