Pune Covid Free Village Contest: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है. ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित लोगों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. इस बीच ओमिक्रोन वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए एक बेहद ही अनोखी प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है. महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले ने कोविड-19 और इसके नए ओमिक्रोन वेरिएंट के प्रसार को थामने के लिए कोविड-फ्री विलेज प्रतियोगिता (Covid Free Village Contest) शुरू की है. प्रतियोगिता में जीतने वाले गावों को इनाम दिया जाएगा. कुछ मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को चुना जाएगा.

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रतियोगिता

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोविड- फ्री विलेज प्रतियोगिता 10 जनवरी से शुरू हुई है और यह 15 मार्च तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में पुणे डिविजन (Pune Division) के तीन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांवों को राज्य सरकार द्वारा विकास निधि के रूप में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर जिला प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रतियोगिता में 22 मापदंडों पर कोविड मैनेजमेंट में प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा. उसके बाद मूल्यांकन के आधार पर 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांवों का चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Magh Mela: आस्था के नाम पर मनमानी, प्रयागराज माघ मेले में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, अबतक 72 पॉजिटिव

पुणे में कोविड फ्री विलेज प्रतियोगिता

पुणे जिला परिषद (Pune Zila Parishad) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद (Ayush Prasad) ने बताया कि पुणे जिले के ग्रामीण इलाके को कोरोना से मुक्त करने के लिए और बेहतर कोविड प्रबंधन को प्रोत्साहित करने लिए प्रतियोगिता (Competition) की घोषणा की गई है. इस पहल के जरिए सभी ग्राम पंचायतों में उचित कोविड प्रबंधन और जागरुकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रथम पुरस्कार के लिए 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. वही दूसरे स्थान के लिए 25 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले गांव को 15 लाख रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि महाराष्ट्र में कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के 43,211 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 33,356 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है. जबकि कोरोना से 19 लोगों की मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें: Jallikattu 2022: तमिलनाडु में पोंगल के दिन जल्लीकट्टू के दौरान 18 साल के युवक की मौत, 80 लोग घायल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट