Indian Railways Covid Guidelines: भारतीय रेलवे ने कोविड-19 को लेकर अपनी गाइडलाइंस को छह महीनों के लिए और बढ़ा दिया है. कोविड महामारी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के साथ साथ रेलवे प्रशासन के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों के अंदर ये गाइडलाइंस लागू कर रखी हैं. अपने नए आदेश में रेलवे बोर्ड ने साथ ही कहा है कि, स्टेशन परिसर या यात्रा के दौरान ट्रेनों में अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

देशभर में कोविड-19 के मामलों में कमी के बावजूद रेलवे ने एहतियातन इसको लेकर अपनी गाइडलाइंस को बढ़ाने का फैसला किया है. रेलवे बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "रेलवे परिसर और ट्रेनों के अंदर कोविड-19 की गाइडलाइंस को छह और महीनों 16 अप्रैल 2022 या अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है."

मास्क ना पहनने पर अब भी लगेगा जुर्माना

बता दें कि अप्रैल में कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारतीय रेलवे ने स्टेशन परिसर या ट्रेनों के अंदर मास्क ना पहनने पर 500 रुपये तक के जुर्माने का एलान किया था. मास्क ना पहनने पर इस जुर्माने के नियम को सितंबर तक के लिए लागू किया गया था. अब इसे भी छह महीने के लिये बढ़ा दिया गया है. रेलवे बोर्ड के मुताबिक, "यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है."

देश में बुधवार को आए कोविड के 22 हजार 431 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 431 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 318 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 24 हजार 602 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 44 हजार 198 हो गए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 92 करोड़ के पार हो गया है. कल कोरोना वायरस वैक्सीन की43 लाख 9 हजार 525 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 92 करोड़ 63 लाख 68 हजार 608 हो गया है.

यह भी पढ़ें

Air Force Day 2021: आज मनाया जा रहा वायुसेना दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

Rajasthan: कांग्रेस विधायक ने 500 और 2000 के नोट से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की मांग की, PM मोदी को लिखा पत्र

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया