Covid-19 Pandemic: कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के समय अधिक जटिलताएं होने की संभावना है. एक अध्ययन में यह बताया गया है. ‘पीएलओएस मेडिसिन’ पत्रिका में मंगलवार को प्रकाशित एक अध्ययन में वैश्विक महामारी के पहले छह महीनों के दौरान फ्रांस में प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई महिलाओं के स्वास्थ्य पर रिसर्च की गई है.

कोविड टीकाकरण गर्भवती महिला और बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद

फ्रांस में ‘यूनिवर्सिटी डी पेरिस’ के शोधार्थियों ने जनवरी और जून 2020 के बीच फ्रांस में 22 सप्ताह के गर्भ के बाद अस्पताल में भर्ती हुई महिलाओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया है. उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक कोविड-19 संक्रमित सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इसके बाद मरीज के स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती की गई 2,44,465 गर्भवती महिलाओं में से 874 यानी 0.36 प्रतिशत माताएं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं. उम्र अधिक होने, मोटापा ग्रस्त, एक से अधिक बच्चे की मां और उच्च रक्तचाप से ग्रसित महिलाओं के संक्रमित होने की अधिक संभावना रहती है.

अध्ययन में पाया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं को प्रसव के दौरान आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराए जाने, मौत, उच्च रक्तचाप आदि का अधिक डर है. हालांकि उनमें गर्भपात, जन्म के समय या उससे पूर्व बच्चे की मौत, गर्भकालीन मधुमेह और रक्त के थक्के बनने की दर में वृद्धि नहीं हुई है.अध्ययन में कहा गया कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए गर्भवती महिलाओं की देखभाल करने के लिए इन जटिलताओं से अवगत होना जरूरी है.

CM ममता से मुलाकात के बाद 2024 में नेतृत्व और कांग्रेस को लेकर क्या कुछ बोले शरद पवार? जानें

Farmers Protest: आंदोलन के कारण मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजा नहीं- केंद्र ने संसद में दिया जवाब

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट