Covovax-Corbevax Vaccine: देश के केन्द्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के कोविड टीके (Covid Vaccine) कोवोवैक्स (Covovax) और बायोलॉजिकल ई कंपनी के टीके कोर्बेवैक्स (Corbevax) को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है.

बीमारी से बहुत ज्यादा खतरा वाले मरीजों को दी जा सकेगी वैक्सीन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने सोमवार को देश में कोविड की दवा मोलनुपीराविर की आपात स्थिति में नियंत्रित उपयोग की सिफारिश की. आपात स्थिति में दवा का उपयोग कोविड-19 के वयस्क मरीजों पर ‘‘एसपीओ2’’ 93 प्रतिशत के साथ किया जा सकेगा और उन मरीजों को यह दवा दी जा सकेगी जिनको बीमारी से बहुत ज्यादा खतरा हो.

DCGI के पास भेजी गईं सिफारिशें

सभी सिफारिशों को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) के पास भेजा गया है. आपात स्थिति में टीके के उपयोग की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के आवेदन की सोमवार को दूसरी बार समीक्षा करने वाली सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति ने गहन अध्ययन के बाद कोवोवैक्स के उपयोग की सिफारिश की.

एसआईआई में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने इसके संबंध में पहला आवेदन अक्टूबर में दिया था.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट