- गोसाईगंज थानाक्षेत्र के माधवपुर छतौना में हुई वारदात
[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]
सुलतानपुर। (Crime in Sultanpur) लूट की वारदातों पर रोक लगाने में जिले की पुलिस फेल नजर आ रही है। अपराधी बेखौफ हैं। वे एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोग खौफजदा हैं।
यह भी पढ़ें: स्वाट टीम ने पकड़ा पाॅवरहाउस ब्रांड नकली शराब का जखीरा
(Crime in Sultanpur) बीते 18 अगस्त को पयागीपुर में हुई लूट की बड़ी घटना को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी कि 20 अगस्त को बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर संगत निवासी दुर्गादत्त निषाद बाध का कारोबार करते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में गुरुवार को सुबह बाइक से वह लंभुआ तहसील क्षेत्र के पैगूपुर बाजार गए थे। जहां से देर शाम वह घर लौट रहे थे।
हमारा लेस्टेस ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रास्ते में गोसाईगंज थानाक्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव में पेट्रोल पंप के पास रात करीब आठ बजे अपाचे सवार तीन युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। जब तक दुर्गादत्त कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर कट्टा लगा दिया। तमंचे की नोक पर उनका बैग लूट लिया। जिसमें 40 हजार एक सौ रुपये रखे हुए थे। जाते-जाते लुटेरों ने व्यवसायी का मोबाइल फोन भी छीन लिया और उनकी मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खाई में धकेल दिया। डरा-सहमा पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा। देर रात परिवारजन के साथ वह थाने गया और पुलिस को घटना की तहरीर दी। एसओ गोसाईगंज हरीराम यादव का कहना है कि रात में ही घटनास्थल पर जाकर तफ्तीश की गई थी। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। तथ्यों के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
About the Author

-
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSMay 14, 2026वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के मंथन के बाद कांग्रेस ने लगाया नाम पर मुहर
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026Greater Noida West के निवासियों का बड़ा ऐलान: मेट्रो की मांग को लेकर 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
HighlightApril 13, 2026Sultanpur में बिजली विभाग के जेई पर बदजुबानी का आरोप, जनप्रतिनिधि से फोन पर अभद्रता का मामला गरमाया
BUSINESSApril 5, 2026मोहाली इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक ज़ोन (MIEZ) का 22 महीनों में निर्माण, पजेशन शुरू






