- चर्चित शराब माफिया संगमलाल समेत सात गिरफ्तार
- 2.25 लाख रुपये कीमत की 62 पेटी अवैध मदिरा बरामद
[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]
सुलतानपुर। (SWAT team caught powerhouse brand fake liquor ) नकली शराब के जानलेवा कारोबार पर जिले की पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्वाट (SWAT) व धम्मौर पुलिस की संयुक्त टीम ने पाॅवरहाउस नामक ब्रांड की नकली देशी दारू का जखीरा पकड़ा है, जिसकी कीमत 2.25 लाख रुपये के करीब आकी जा रही है।
हमारा लेस्टेस ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जिले के चर्चित शराब माफिया संगमलाल समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी तादाद में अवैध शराब बनाने की सामग्री व उपकरण भी बरामद किए गए हैं। बुधवार को अभियुक्तों को एसपी शिवहरि मीणा व मीडिया के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि धम्मौर थानाक्षेत्र के बहलोलपुर निवासी संतोष कुमार यादव, बनकेपुर निवासी जवाहरलाल जायसवाल, खौपुर निवासी विजय बहादुर, वादी का पुरवा (पिकौरा) निवासी प्रदीप, कुड़वार थाना अंतर्गत हसनपुर निवासी अश्विनी उपाध्याय, बंधुआकला निवासी संगमलाल व कोतवाली नगरक्षेत्र के लाला का पुरवा (शाहगंज) निवासी आफताब जिलानी को गिरफ्तार किया गया है। उनके विभिन्न ठिकानों से पाॅवरहाउस (मसालेदार) ब्रांड की 62 पेटी (2790 क्वार्टर) नकली शराब बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर में मेडिकल फर्म के इंचार्ज व कैशियर से लाखों की लूट
इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में क्यूआर कोड, लेबल, रंग, प्लास्टिक की खाली शीशी, ढक्कन, 10 लीटर संदिग्ध अल्कोहल व ड्रम आदि भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि गत 18 जून को वे डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अल्कोहल पकड़ी ले जा रहे थे, जो रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के दलापुर में पलट गया था। जिसे उनके साथियों अंगद सिंह, रीशू सिंह उर्फ देवांश व राजेश जयसवाल ने गैर प्रांत से मंगवाया था। वाहन पलटने के बाद हरियाणा निवासी चालक नसीब समेत सभी लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। स्वाट (SWAT) प्रभारी अजय प्रताप सिंह, धम्मौर एसओ रवि कुमार सिंह, एसआइ रमेश कुमार यादव, एसआइ परमात्मा सिंह, सर्विलांस टीम के पवनेश कुमार यादव, अनुराग सिंह व हेमंत यादव आदि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे।
पहले नकली डीजल बनाता था संगमलाल
संगमलाल का अवैध कारोबार से पुराना नाता है। जिसके चलते वह अक्सर सुर्खियों में रहता है। करीब तीन साल पहले पुलिस ने उसे अवैध डीजल बनाने का कारखाना चलाते हुए पकड़ा था। बाद में वह नकली शराब बनाने का धंधा करने लगा। तकरीबन डेढ़ साल पहले पुलिस ने उसको अवैध शराब बनाने के जुर्म में जेल भेजा था।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






