Cruise Party Update: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्योरो (एनसीबी) की तरफ से क्रूज पार्टी पर मारी गई छापेमारी के मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं. एनसीबी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि अधिकारियों को अभिनेता के बेटे के लेंस के डिब्बे से ड्रग्स मिली है. इस मामले में अभिनेता के बेटे का बयान दर्ज होने की प्रक्रिया जारी है.

बिजनेसमेन की बेटियां भी थीं पार्टी में शामिल

वहीं, क्रूज के अंदर से जो तीन लड़कियां पकड़ी गई है, वो दिल्ली के अलग-अलग बिजनेसमेन की बेटियां हैं. इस क्रूज़ पर होने वाली पार्टी को एक विदेशी कंपनी और ने एंटरटेनमेंट चैनल ने मिलकर आयोजित करवाई थी. सूत्रों ने बताया की इस क्रूज़ पर बीच समूंद्र यानी की 100 नोटिकल माईल्स पर पार्टी होनी थी.

इस पार्टी में एक विदेशी कलाकार और एक और कलाकार का बेटा था, लेकिन उन्हें शायद इस रेड की भनक लग गई और वह क्रूज से निकल गए. एनसीबी सूत्रों की माने तो एनसीबी की 25 लोगों की टीम क्रूज़ पर मौजूद थी और छापेमारी कर दी और क्रूज़ को समुंद्र के बीच जाने से पहले ही रोक लिया.

क्या कुछ मिला क्रूज़ पर?

एनसीबी को क्रूज से करीब 30 ग्राम चरस, करीब 20 ग्राम कोकीन, करीब 25 MDMA ड्रग्स की टेबलेट्स और करीब 10 ग्राम MD ड्रग्स मिली है. कानूनी कार्रवाई से पहले एनसीबी सभी आऱोपियों का मेडिकल टेस्ट करवाएगी ताकि पता चला सक कि इन्होंने क्रूज पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया था या नहीं.

यह भी पढ़ें-

Cruise Party: अभिनेता के बेटे ने कहा- मुझे VIP गेस्ट के तौर पर बुलाया गया, NCB को गेस्ट के कमरों से मिले पेपर रोल

Delhi Ration Card Survey: दिल्ली सरकार कराएगी डोर टू डोर सर्वे, तीन महीने से नहीं लिया राशन तो उठाया जा सकता है ये कदम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट