Cut in Fuel Prices: केन्द्र के एलान के बाद 9 बीजेपी शासित राज्यों ने घटाए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है नए रेट्स

Cut in Fuel Prices: केंद्र सरकार के बाद बीजेपी शासित 9 राज्यों ने तेल की कीमतों में कटौती का बड़ा ऐलान किया है. ये भाजपा शासित नौ राज्य- असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा हैं. दिवाली की पूर्व संध्या पर केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में पहले ही ₹5 और ₹10 की कटौती कर चुकी है.

असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक और गोवा ने केंद्र की राहत के अलावा पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी की है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि राज्य में पेट्रोल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) 2 रुपये प्रति लीटर कम किया जाएगा जिससे पेट्रोल 7 रूपये सस्ता हुआ तो डीजल 10 रूपये. वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार पेट्रोल और डीजल पर (VAT) भी कम करेगी.

यूपी में डीजल 12 रूपये सस्ता हो गया है. छोटी ही सही ये राहत पेट्रोल डलवाने आए लोगों को ये राहत जरूर महसूस हुई. वैसे चुनावी राज्य होने के कारण राहत को सत्तारूढ बीजेपी को भी महसूस हुई होगी क्योंकि अब पेट्रोल और डीजल के रेट चुभने लगे थे. वैसे कई राज्यों ने यूपी से ज्यादा राहत दी है.बिहार सरकार ने भी 1.30 पैसे पेट्रोल से वैट कम किया जबकि डीजल से 1 रूपये 90 पैसे जिससे पेट्रोल 6 रूपये तीस पैसे सस्ता हुआ जबकि डीजल 11 रूपये नब्बे पैसे.

यह भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: दिवाली पर UP के लोगों को मिला बड़ा गिफ्ट, 12 रुपये कम हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News