CWC Meet: CWC की बैठक में उठी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग, जानिए उन्होंने कहा

<p><strong>Rahul Gandhi Statement on Congress President post</strong>: राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग एक बार पिर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उठाना शुरू कर दिया है. कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में इस मांग को एक बार फिर उठाया गया. अब एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष बनने को लेकर कहा है कि वो इस पर विचार करेंगे. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राहुल गांधी ने कहा, "मैं विचार करूंगा." उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं से विचारधारा के स्तर पर स्पष्टता की जरूरत है. कुछ नेताओं ने कहा कि चुनाव तक उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News