Deep Sidhu Accident Case: पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू का पोस्टमॉर्टम बुधवार को सोनीपत सिविल अस्पताल में हुआ. 3 डॉक्टरों की टीम ने 2-2 डीएसपी की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया. इसके बाद परिवार को दीप सिद्धू का शव सौंप दिया गया. परिवार एंबुलेंस से दीप सिद्धू के शव को लेकर लुधियाना के लिए निकल गया. इस दौरान दीप सिद्दू के प्रशंसकों ने एंबुलेंस पर फूलों की बारिश की और दीप सिद्धू जिंदाबाद के नारे भी लगाए. दीप सिद्धू का अंतिम संस्कार लुधियाना में होगा.

ट्रक चालक पर केस दर्ज

वहीं, सोनीपत पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. यह एफआईआर खरखौदा थाने में दीप सिद्धू के चचेरे भाई मंदीप सिद्धू की शिकायत पर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है. ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत में कहा गया था कि ट्रक चालक ने कई लापरवाहियां कीं. वह ओवरस्पीड चल रहा था साथ ही उसने पार्किंग लाइट भी नहीं जला रखी थीं. बता दें कि दीप सिद्धू की कार का मंगलवार देर रात दिल्ली कुंडली बॉर्डर पर एक्सिडेंट हो गया था. इसमें दीप सिद्धू की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ कार में बैठी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.

गांव में शोक की लहर

इस हादसे के बाद से दीप सिद्धू के पैतृक गांव उदेकरन में शोक की लहर है. गांव वालों को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि दीप सिद्धू अब उनके बीच नहीं है. दीप के करीबी सुखचैन सिंह निक्का बराड़ ने बताया कि परिवार पहुत सदमे में है. वह अच्छा अभिनेता होने के साथ ही अच्छा लीडर भी था. वह सच्चाई की बात किया करता था.

ये भी पढ़ें

UP Election: करहल में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला, केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया ये बड़ा आरोप

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के ‘यादव लैंड’ में किसका लराएगा झंडा, समाजवादी पार्टी या बीजेपी का?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट