
<p style="text-align: justify;"><strong>Defamatory Remarks on Judicary:</strong> सीबीआई ने जज और न्यायपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में वकील समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जज और न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, सोशल मीडिया पर स्पीच, इंटरव्यू ऑनलाइन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की थी. सीबीआई ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में आरोपियों और संदिग्धों के घर और दफ्तर समेत 10 लोकेशन पर रेड्स की और अनेक दस्तावेज बरामद किए.</p> <p style="text-align: justify;">एक बयान में कहा गया, ‘केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंटरव्यू/ सोशल मीडिया/ पोस्ट/ भाषणों के जरिए जजों और जूडिशरी को जानबूझकर निशाना बनाने में शामिल आरोपियों के खिलाफ कई मामले/प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं, क्योंकि ये लोग आदेश देने या फैसले जारी करने में कथित दुर्भावनापूर्ण आदेशों को जिम्मेदार ठहराते हैं. आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है’.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






