Defence Secretary US Visit: साझा ड्रोन बनाने को लेकर भारत और अमेरिका तेजी से काम कर रहे हैं. दोनों देशों के रक्षा ओर विदेश मंत्रियों की ‘टू प्लस टू’ मीटिंग से पहले रक्षा सचिव अजय कुमार इन दिनों अमेरिका के दौरे पर गए हुए हैं. रक्षा सचिव ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के सहायक रक्षा सचिव, कॉलिन कहल के साथ दोनों देशों की डिफेंस पॉलिसी ग्रुप (डीपीजी) की बैठक में हिस्सा लिया और यूएवी निर्माण पर चर्चा की.

भारत के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि डीपीजी की मीटिंग के दौरान भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी, मिलिट्री टू मिलिट्री एंगेजमेंट, मूलभूत रक्षा समझौतों के कार्यान्वयन, साझा युद्धभ्यास, प्रौद्योगिकी सहयोग और रक्षा व्यापार को मजबूत करने में प्रगति की समीक्षा की. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण और सहयोग साझा किया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा हितों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, डीपीजी की मीटिंग के दौरान दोनों पक्षों ने डीटीटीआई यानि डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड ट्रेड इनिशियेटिव के तहत एयर-लॉन्च अनमैनड एरियल व्हीकल यानि यूएवी के साझा निर्माण के प्रोजेक्ट की समीक्षा की. इसके अलावा दोनों पक्षों ने स्पेस साईबर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और काउंटर-यूएवी पर साझा सहयोग करने पर बातचीत की. माना जा रहा है कि जल्द भारत और अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों की साझा बैठक होने जा रही है. हालांकि, इस मीटिंग की तारीख अभी पक्की नहीं है.

India China Tussle: चीन का नया हथकंडा, सरकारी पत्रकारों ने गलवान घाटी की हिंसा में बंधक बनाए गए भारतीय सैनिकों की तस्वीरें जारी की

Ashish Mishra Arrested: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- जांच में नहीं कर रहा सहयोग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट