Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके (Jahangirpuri Area) में एक शख्स की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए 3 नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान मोबाइल वीडियो बनाया था. जिसे ये सोशल मीडिया पर डाल कर इलाके में अपना खौफ पैदा करना चाहते थे. पुलिस ने इनके पास से वो मोबाइल फोन (Mobile Phone) भी बरामद कर लिया है जिसमें इन्होंने इस हत्याकांड को शूट किया था. पुलिस के मुताबिक इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर अपलोड करने से पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

राह चलते एक शख्स की तीनों ने चाकू मारकर की थी हत्या

दिल्ली पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम बाबू जगजीवन अस्पताल से एक शख्स को घायल हालत में लाए जाने की सूचना मिली थी. पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला की युवक को चाकू मारा गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जांच के दौरान पीड़ित की पहचान जहांगीरपुरी इलाके के ही रहने वाले 24 साल के शिबू के तौर पर हुई. पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगाली तो उन्हें तीन युवक शिबू पर हमला करते हुए नजर आए. इसके बाद लोकल इंटेलिजेंस (Local Intelligence) की मदद से पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कों को धर दबोचा.

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के इन 6 राज्यों में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

इलाके में दबंगई दिखाने के लिए की हत्या

आरोपी से पूछताछ के बाद एक बार तो दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई. नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि हाल ही में इन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर पुष्पा और भौकाल पिक्चर देखी थी. जिसके बाद तीनों ने मिलकर अपना एक गैंग बनाया. जिसे इन्होंने "बदनाम गैंग" (Badnaam Gang) का नाम दिया. तीनों नाबालिग अपने इस गैंग को मशहूर बनाकर इलाके में अपना खौफ पैदा करना चाहते थे. इसी के चलते इन्होंने राह चलते शिबू को पकड़ा और उसके बाद पहले डंडे से उसकी पिटाई की. इस दौरान एक साथी इस वारदात का अपने मोबाइल में वीडियो बनाता रहा. मारपिटाई के दौरान एक नाबालिग ने पीड़ित शिबू के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और फिर तीनो फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: Corona Test: दिल्ली में RT-PCR टेस्ट हुआ सस्ता, प्राइवेट लैब अब इससे ज्यादा नहीं वसूल पाएंगे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट