Delhi Corona: क्या दिल्ली में जल्द खत्म होगी कोरोना को लेकर लगी पाबंदियां? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिए ये संकेत

Arvind Kejriwal On Corona Restrictions: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगे कोरोना संबंधी प्रतिबंधों को जल्द खत्म किया जा सकता है. इस बात के संकेत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए. उन्होंने कहा कि जल्द ही हम कोरोना संबंधी पाबंदियों को दूर करेंगे और आप लोगों के जीवन को सामान्य बनाने की कोशिश करेंगे.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तेजी के साथ कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए. आज यह करीब दस फीसदी है जबकि 15 जनवरी के करीब यह 30 फीसदी तक जा पहुंचा था. सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि लगातार वैक्सीनेशन तेज गति के साथ चल रहा है.

ये भी पढ़ें: UP Election: सीएम योगी ने पाकिस्तान का नाम लेकर समाजवादी पार्टी पर किया बड़ा हमला, बोले- इनके नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद

दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता के नाम संबोधन में कहा कि देश में तीसरी और दिल्ली में पांचवी कोरोना की लहर है. देश में यह वायरस विदेश से आया. उन्होंने कहा कि फ्लाइट दिल्ली के एयरपोर्ट पर आती है, जिस कारण कोई भी नया वेरिएंट दिल्ली में सबसे पहले आता है. केजरीवाल ने कहा कि हम पांचवी लहर से जूझ रहे हैं. ओमिक्रोन की यह लहर तेजी से फैलता है लेकिन माइल्ड है.

दिल्ली सीएम ने कहा कि 23 जनवरी को 29 हजार के करीब केस आए. 15 जनवरी को 30 प्रतिशत थी और 10 दिन बाद 25 जनवरी को 10 से 10.5 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट रह गई. 82 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है. उन्होंने कहा कि कोरोना जब भी बढ़ता है पाबंदी लगानी पड़ती है. पिछले हफ्ते कुछ व्यापारी आए और उन्होंने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-ईवन को लेकर नाराजगी जताई थी. उपराज्यपाल और मैं सब ठीक होने पर पाबंदी हटाएंगे.

ये भी पढ़ें: UP Election 2022: बीजेपी के बड़े नेता 26 जनवरी के बाद मैदान में उतरेंगे, कैराना के बाद अमित शाह अब जाएंगे मथुरा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News