Delhi Crime: मॉडल टाउन इलाके में जिम ट्रेनर को मारी गोली, पत्नी के भाई पर लगा आरोप

Delhi Hate Crime: मॉडल टाउन इलाके में जिम ट्रेनर देवी सिंह उर्फ देवा नाम के एक युवक को गोली मारी गई. आरोप है कि देवी सिंह को गोली इसलिए मारी गयी है क्योंकि उसने जुलाई महीने में दूसरे धर्म की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था. जिससे लड़की का भाई काफी नाराज था. शनिवार देर रात लड़की के भाई शाहनवाज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने शाहनवाज और रितिक को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से दो देशी कट्टे भी बरामद किए हैं. देवी सिंह की हालत नाजुक है, वह शालिमरबाग के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है.

गोली लगने के बाद हालत गंभीर

परिजनों ने बताया कि हमें शनिवार देर रात को कॉल आयी कि देवी सिंह को गोली मार दिया और उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में ले जाया गया है, जिसके बाद हम बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे. वहां पर डॉक्टर ने कहा कि उसकी हालत बहुत ही गंभीर है और उसे किसी बड़े अस्पताल ले जाया जाए. जिसके बाद हम उसे शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल ले आए. देवी सिंह के सर के पीछे गोली मारी गई है. देवी सिंह ने जुलाई 2021 में हिना नाम की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था. हम हिंदू हैं और हिना मुस्लिम है. शादी के बाद देवी सिंह और हिना अलग रह रहे थे. देवी सिंह आदर्श नगर में एक जिम चलाता है. हमारी जानकारी में यह बात आई है कि हिना का छोटा भाई शाहनवाज और उसका एक दोस्त कल देवी सिंह से मिले थे और उन दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हिना भी हमारे साथ अस्पताल में ही है.

पत्नी के भाई ने मारी युवक को गोली!

घायल युवक की पत्नी ने बताया कि शनिवार शाम को मेरे छोटे भाई शाहनवाज ने देवी सिंह यानी मेरे पति के पास फोन किया और कहा कि आपी से मेरी बात करवा दो. शाहनवाज के पास मेरे पति का नंबर कैसे आया मुझे नहीं पता. इसके बाद मेरे पति मुझे मेरे भाई से मिलवाने के लिए ले गए. मेरे भाई के साथ उसका एक दोस्त भी था. मेरी मुलाकात करवाने के बाद मेरे पति ने कहा कि मुझे इनके साथ मॉडल टाउन जाना है और फिर उन्होंने मुझे ड्राप किया और फिर उनके साथ मॉडल टाउन चले गए.

पत्नी लगातार कर रही थी फोन

घायल युवक की पत्नी ने बताया कि वो लगातार अपने पति के मोबाइल पर फोन कर रही थी, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहे थे. देर रात मेरी एक कॉल रिसीव की गई, मुझे बताया कि जिसका फ़ोन है उसे गोली लगी है और उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है, यहीं आ जाओ. इसके बाद हम लोग बाबू जगजीवन राम अस्पताल आये. पुलिस को मैंने सारी बात बताई कि शाहनवाज़ जो मेरा छोटा भाई है, वो इन्हें लेकर गया था. शाहनवाज़ के साथ उसका दोस्त हृतिक भी था. मेरे छोटे भाई को मेरा दूसरे धर्म के लड़के से शादी करना पसंद नहीं आया था.

दूसरे धर्म में बहन की शादी से नाराज था भाई

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात को शाहनवाज और उसके दोस्त रितिक ने मॉडल टाउन इलाके में देवी सिंह को गोली मार दी. पुलिस ने शाहनवाज और रितक को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से दो देशी कट्टे बरामद किए गए हैं. देवी सिंह की पत्नी हिना का कहना है कि उसके छोटे भाई शाहनवाज को यह बात पसंद नहीं आई थी कि उसने दूसरे धर्म के लड़के से शादी की है.

Afghanistan News: अफगानिस्तान में शादी पर म्यूजिक बजाने की सजा, तालिबानियों ने 13 लोगों को उतारा मौत के घाट

Indira Gandhi Death Anniversary: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज, क्या आप जानते हैं आयरन लेडी के बारे में ये 10 अहम बातें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News