Delhi Crime News: साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. साइबर सेल की टीम ने इस फर्जी कॉल सेंटर को चला रहे 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. इनके नाम मोहम्मद मुकर्रम हुसैन, अर्जुन सिंह सैनी, गगन भाटिया और शादाब अहमद है. इनके पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, एक वाईफाई राउटर, 4 लैपटॉप और 2 डेस्कटॉप कंप्यूटर बरामद किए गए हैं.

साउथ ईस्ट की डीसीपी ईशा पांडे ने बताया कि साइबर सेल की टीम को शाहीन बाग इलाके में एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर के बारे में जानकारी मिली. इस जानकारी के बाद एक टीम बनाई गई और टीम ने 7 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 4 बजे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा. पुलिस को वहां 4 लोग मिले जो विदेशियों से टेलीफोन पर बातचीत कर रहे थे. उनकी स्क्रीन पर इंटरनेशनल नंबर दिखाई दे रहे थे. पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया.

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की और फर्जी कॉल सेंटर में रखे दस्तावेज खंगाले तो पुलिस को पता चला कि ये लोग विदेशी लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों ने बताया कि वो विदेश में बैठे लोगों को बड़ी संख्या में मैसेज भेजते थे और मैसेज में लिखा होता था कि आपका अमेजॉन अकाउंट हैक हो गया है. मैसेज को देखने के बाद जो भी विदेशी इन्हें कॉल करता था तब ये फोन में एक ऐप डाउनलोड करवाकर अकाउंट को रिपेयर करने का झांसा देते थे और उन्हें अमेजन गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहते थे. इसी दौरन ये आरोपी झांसे में लेकर उनसे गिफ्ट कार्ड की सारी डिटेल्स ले लेते थे और उनके अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे इसके बाद उनके नम्बर को ब्लॉक कर दिया जाता था. पुलिस के मुताबिक ये लोग अभी तक करीब 20 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लोग फर्जी कॉल सेंटर की आड़ में अब तक करीब 50 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बना चुके हैं. अब पुलिस की टीम इस फर्जी कॉल सेंटर के मालिक की तलाश कर रही है.

UP Election: मायावती ने की मतदान से पहले सर्वे पर रोक लगाने की मांग, कहा- चुनाव आयोग को लिखूंगी चिट्ठी

CWC Meeting: संगठन और आगामी चुनावों पर चर्चा के लिए 16 अक्टूबर को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट