Delhi IED Blast: गाजीपुर मंडी के पास धमाका, बैग में छिपाकर रखा गया था IED विस्फोटक

IED Blast in Ghazipur: दिल्ली की गाजीपुर मंडी में धमाका हुआ है. बैग में आईईडी मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने के लिए गड्ढे में रखा गया था जिसके बाद ये धमाका हुआ है. दिल्ली पुलिस को सुबह 10:20 पर गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर एक लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. मौके पर एनएसजी की टीम भी मौजूद है. जानकारी के मुताबिक गाजीपुर सब्जी मंडी से बैग से जो संदिग्ध चीज बरामद हुई उसे सब्जी मंडी के अंदर एक खुले मैदान में 8 फीट गहरे गड्ढे के अंदर दफनाया गया. जिसके बाद उसमें ब्लास्ट हुआ.

गाजीपुर मंडी में IED धमाका

NSG की टीम ने जिस जगह इस कार्रवाई को अंजाम दिया उस जगह को पूरी तरह कॉर्डन ऑफ किया गया है. पुलिस को 10:20 पर गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर एक लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने फायर ब्रिगेड, बम डिस्पोजेबल स्क्वायड और एनएसजी को इसकी जानकारी दी थी. फिलहाल सारे रास्तों को बंद कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News