Delhi Murder: दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर की चाकू से वार कर हत्या कर दी. युवक पिछले 10 साल से युवती के साथ बतौर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. पिछले कुछ समय से उसे अपनी लिव-इन पार्टनर पर शक होने लगा था. बुधवार सुबह उठते ही उसने युवती से शादी करने की बात कही. जब युवती ने इसके लिए इंकार कर दिया तो गुस्से में युवक को चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती का नाम मनीषा था.

क्या है मामला?

साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया बुधवार सुबह 5:30 बजे सूचना मिली एक किराएदार ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंची. जहां घर के अंदर युवती खून से लथपथ हालत में मिली. उसे अचेत हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान मनीषा के रूप में की गई. वह मोलडबंद एक्सटेंशन, बदरपुर में अनिल कुमार नामक युवक के साथ रहती थी. पुलिस ने आराेपी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया. अनिल ने रसाेई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से हमला किया था. अनिल ने पुलिस को बताया कि वह मनीषा के साथ लिव-इन में 2011 से रह रहा था. इस मकान में दोनों किरायदार के तौर पर रह रहे थे और मकान मालिक को बताया हुआ था कि दोनों पति-पत्नी हैं.

हत्या की वजह

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अनिल ने खुलासा किया कि वह मनीषा के साथ साल 2011 से लिवइन रिलेशनशीप में रह रहा था. पिछले कुछ समय से मनीषा उसकी अनदेखी कर रही थी. उसे मनीषा के पर शक भी होने लगा था. सुबह उठते ही उसने मनीषा से शादी के लिए कहा, लेकिन मनीषा ने साफ मना कर दिया. इस बात से अनिल गुस्से में आ गया और उसने रसोई में रखे चाकू से मनीषा के ऊपर हमला कर दिया.

जेल में बंद होने के बावजूद शातिर अपराधी सुकेश चंद्रशेखर ने मांगी रंगदारी, एक और मामला दर्ज

Tabrez Rana Arrested: मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाचा को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलाने का आरोप

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट