Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से हाहाकार के बीच मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की अहम बैठक हुई. बैठक में भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के सेक्रेटरी आरपी गुप्ता, कमीशन के चेयरमैन एमएम कुट्टी, हरियाणा के मुख्य सचिव, डीजीपी प्रशांत अग्रवाल, राजस्थान के मुख्य सचिव, यूपी के मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी, यूडी, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री के अधिकारी मौजूद रहे. हालांकि सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान पराली पर कोई चर्चा नहीं हुई.

प्रदूषण के मामले पर सख्त रवैया अपना चुका सुप्रीम कोर्ट कल एक बार फिर इस पर सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को संयुक्त बैठक करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद आज पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने इस बैठक में हिस्सा लिया. आज की बैठक में जिन बातों पर सहमति बनी है, उसे कल सुप्रीम कोर्ट में रखा जाएगा. इससे पहले कोर्ट वायु प्रदूषण पर सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों से नाराज़ दिखा था.

किन बातों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान ऑद्योगिक प्रदूषण, वाहनों से होने वाले प्रदूषण, निर्माण और डिमोलिशन से होने वाले प्रदूषण और पावर प्लांट से निकलने वाले धुंए पर बातचीत हुई. इसके अलावा बैठक में जारी की गई गाइडलाइंस पर चर्चा हुई. इस बात पर भी चर्चा हुई कि गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कही ये बात

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की बैठक में उनकी सरकार ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ‘वर्क फ्रॉम होम’ नीति लागू करने और कुछ उद्योगों को बंद करने जैसे कदम उठाने के सुझाव दिए. बता दें कि दिल्ली के प्रदूषण संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को विद्यालयों को एक सप्ताह के लिए बंद करने, निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने और सरकारी कर्मचारियों के लिए घरों से ही काम करने की नीति सहित कई आपातकालीन उपायों की घोषणा की थी.

Kartarpur Sahib Corridor Reopen: 17 नवंबर से दोबारा खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, अमित शाह ने कहा- बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं को होगा फायदा

Purvanchal Expressway Launch: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की मिली सौगात, PM मोदी ने कहा- पहले UP में था माफियावाद… जानें 10 बड़ी बातें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट