Delhi Weather Update: दिल्ली में रिकॉर्ड भारी बारिश होने के एक दिन बाद रविवार को आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. सोमवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

शनिवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी. इसी के साथ इस मानूसन में सबसे ज्यादा बारिश का 46 साल का रिकॉर्ड टूट गया. सोमवार के लिए अनुमान है कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. वहीं अधिकतम तापतमान 33 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी ने सोमवार सुबह बताया, अगले 2 घंटों के दौरान उत्तरी दिल्ली, गढ़मुक्तेश्वर, बागपत, कैथल और रोहतक के अलग-अलग स्थानों के आसपास हल्की तीव्रता की बारिश होगी.

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है. 12-16 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में छिटफुट बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले तीन दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं 12 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और 13 सितंबर को तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-
In Photos: चांदनी चौक की बदली तस्वीर, अब देर रात तक खुलेंगी ‘स्ट्रीट फूड’ की दुकानें, उद्घाटन के बाद CM केजरीवाल का एलान

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने CM अमरिंदर को लिखी चिट्ठी, किसानों की मांगों पर काम करने की अपील की

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट