Delhi News: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सलमान उर्फ चांद बाबू है, जिसे दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर के सिविल लाइन इलाके से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस का दावा है कि सलमान उर्फ चांद बाबू ने 24 फरवरी 2020 को जाफराबाद थाना इलाके में अन्य दंगाइयों के साथ मिलकर दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर गोली चलाई और दुकानों में आगजनी की. दिल्ली पुलिस ने यह भी दावा किया है कि आरोपी सलमान इसलिए दंगों में शामिल हुआ था क्योंकि उसे बरगलाया गया था कि सीएए और एनआरसी कानून की वजह से भारत के मुसलमानों को देश से बाहर निकाल दिया जाएगा.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि सलमान की तलाश नॉर्थ ईस्ट दंगों के बाद से ही जारी थी. 25 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि सलमान बुलंदशहर में छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सलमान के खिलाफ जाफराबाद इलाके में दंगों से जुड़े हुए 5 मामले दर्ज हैं. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में सलमान ने बताया कि सीएए और एनआरसी कानून को लेकर मुसलमानों के बीच में लगातार यह बात फैलाई जा रही थी कि इस कानून के आते ही भारत से मुसलमानों को बाहर निकाल दिया जाएगा. जिसको लेकर जगह-जगह पर प्रदर्शन भी चल रहे थे.

24 फरवरी को वह भी एक प्रदर्शन में शामिल हुआ जो घोंडा इलाके में चल रहा था. प्रदर्शन उग्र हो गया. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दंगा शुरू कर दिया और उसी दंगे में सलमान वे अन्य दंगाइयों ने दूसरे समुदाय के लोगों की संपत्ति को तोड़ना शुरू कर दिया. उनके मकानों पर गोलियां चलाईं. पुलिस का कहना है कि सलमान की पहचान चश्मदीदों की मदद से, कैमरों की फुटेज से व इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अन्य आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर की गई है. पुलिस का कहना है कि सलमान को अदालत द्वारा भगोड़ा भी घोषित कर दिया गया था.

पूर्वी लद्दाख में LAC के पास स्थिति मजबूत करने में जुटा चीन, सैटेलाइट इमेज से सामने आई जानकारी

1 अक्टूबर से पेमेंट और चेकबुक से लेकर सैलरी पर लागू हो जाएंगे बैंक के ये नियम, जानें- आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट