राजधानी दिल्ली में पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस का एनकाउंटर नार्थ ईस्ट दिल्ली के गांधीनगर इलाके के पास हुआ. इस मुठभेड़ में शौकीन नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी. जिसे बाद में पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया. शौकीन एक नामी बदमाश है. जिसपर पहले ही दर्जन भर मामले दर्ज है.

हत्या के मामले में पुलिस को थी शौकीन की तलाश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शौकीन ने अपने साथी के साथ मिलकर हाल ही में गांधी नगर में घर मे घुसकर एक महिला की हत्या कर दी थी. महिला को करीब दर्जन भर गोली मारी गयी थी.मृतक महिला एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करती थी और अपने परिवार से अलग गांधीनगर में एक किराये के मकान में रहती थी. हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारी कर रही थी. इस हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था. जिससे पूछताछ के बाद शौकीन के इस वारदात में शामिल होने का पता चला था.

पुलिस ने ट्रैप लगाकर शौकीन को रोका तो उसने शुरू की फायरिंग

दरअसल दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी बदमाश गांधीनगर पुस्ते की तरफ आएंगे.पुलिस ने पहले से ही ट्रैप लगा रखा था. पुलिस की टीम को देखते ही आरोपी भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. एक गोली पुलिस बेरिकेट पर लगी.पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमे से एक गोली शौकीन नाम के बदमाश के पैर में लगी.

चीन में ‘One Child Policy’ ने बिगाड़ा जनसंख्या संतुलन, इस वजह से सरकारी कर्मचारियों को देर से मिलेगा रिटायरमेंट

जंग के बीच 198 साल पुराने रूसी ओक के पेड़ की ये है कहानी, नहीं मिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट