Delhi Waterlogging: दिल्ली में भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में जलभराव को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की बुधवार को आलोचना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया. दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा.

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भविष्य में जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया. बीजेपी के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी की समस्याओं को नजरअंदाज कर राजनीति और अपनी पार्टी के विस्तार में व्यस्त होने का आरोप लगाया.

बीजेपी सांसद ने कहा, "यदि सीवर की लाइनों की ठीक से मरम्मत की गयी होती, तो लोगों को सड़कों और उनके पड़ोस में जलभराव का सामना नहीं करना पड़ता. केजरीवाल राजनीतिक शक्ति जमा करने और अपनी छवि चमकाने में अधिक रुचि रखते हैं और जलभराव के लिए वह जिम्मेदार हैं."

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग केवल पीने योग्य पानी चाहते हैं, बाढ़ नहीं. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “शॉपिंग मॉल मिंटो ब्रिज सदर बाजार दिल्ली में जहां देखो वहां पानी ही पानी जनता ने पीने का पानी मांगा था समुंदर का जनसैलाब नहीं!”

बता दें कि दिल्ली में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जो 19 वर्षों में सितंबर में एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. राजधानी में 13 सितंबर 2002 को 126.8 मिमी बारिश हुई थी. अब तक इस महीने में सबसे अधिक 172.6 मिमी बारिश 16 सितंबर 1963 को हुई थी.

भारी बारिश से चाणक्यपुरी में दूतावास के इलाकों समेत कई क्षेत्र जलमग्न हो गए और वहां घुटनों तक पानी भर गया और शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित हुआ. शहर में सुबह साढ़े आठ बजे से महज तीन घंटों में 75.6 मिमी बारिश हुई. आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हर साल सितंबर में औसतन 125.1 मिमी बारिश होती है. इसका मतलब है कि दिल्ली में इस महीने के पहले दिन ही, पूरे महीने की बारिश हो गई.

प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने का फैसला सोनिया गांधी लेंगी- सूत्र

Punjab News: हरीश रावत ने सीएम अमरिंदर सिंह से की मुलाकात, बिजली दरें कम करने को कहा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट