Delhi Weather: दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार को 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम में अभी तक सबसे कम है. वहीं हिमालय से उठने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. सरकारी एजेंसियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पारे में गिरावट और हरियाणा एवं पंजाब में पराली जलाने में वृद्धि की वजह से दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई. एजेंसियों ने कहा कि इसके बृहस्पतिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सफदरजंग वेशधाला में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के एक पूर्वानुमान में कहा गया है कि एक नवंबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को 232 रहा. मंगलवार को यह 139, सोमवार को 82 और रविवार को 160 थी.

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ के अनुसार बृहस्पतिवार तक राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच जाएगी. बयान में कहा गया है कि अगले तीन दिनों में उत्तर भारत में खेतों में पराली जलाये जाने से दिल्ली का पीएम 2.5 प्रदूषण स्तर बढ़ जाएगा.

Delhi Sero Survey: दिल्ली में सीरो सर्वे में 90 फीसदी से अधिक लोगों में कोरोना एंटीबॉडी पाई गई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट