नई दिल्लीः दिल्ली में डेंगू के मामले लगातर बढ़ते ही जा रहे हैं. सोमवार को दिल्ली में यह आंकड़ा 300 के पार चला गया है. नगर निगम की ओर से पिछले हफ्ते 68 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिसके बाद दो अक्टूबर तक दिल्ली में डेंगू का मामला बढ़कर 341 हो गया. पिछले महीने के मुकाबले अगर देखा जाए तो इस हफ्ते डेंगू के मामले में 63.6 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. सितंबर महीने में 217 केस दर्ज किए गए थे. इस साल सितंबर महीने में डेंगू के जो मरीज सामने आए हैं वह पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

मच्छरों के प्रजनन में वृद्धि

आमतौर पर देखा जाता है कि डेंगू के मामले जुलाई-अगस्त से सामने आते हैं और मिड अक्टूबर तक पिक पर पहुंचने के बाद कम हो जाता है. हालांकि, इस बार दिल्ली एनसीआर में पिछले महीने तक भारी बारिश के कारण डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. दक्षिण दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक, ”दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद मच्छरों के प्रजनन में वृद्धि हुई है. इस साल बारिश सामान्य दिनों के बाद तक जारी रही. जिस कारण मच्छरों के प्रजनन काफी हद तक बढ़ गया है.”

डेंगू को लेकर डॉक्टर का बयान

मैक्स अस्पताल-साकेत के एक डॉक्टर ने बताया, ”अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले तीन हफ्तों में डेंगू के मरीज काफी संख्या में बढ़ गए हैं. हम अपने अस्पताल में हर दिन एक या दो डेंगू के मरीजों को भर्ती होते देख रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”इस बार के डेंगू मरीजों के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि मच्छर का लार्वा लोगों के अंदर माइल्ड है जो कि घर में ही ठीक हो जा रहा है. वहीं जो लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं उन्हें भी दो तीन दीनों में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जा रही है.”

लखीमपुर हिंसा मामले में केस दर्ज होने के बाद माने किसान, हिरासत में ली गईं प्रियंका लखीमपुर जाने पर अड़ी

Weather Updates: बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, इस राज्य में हो सकती है भारी वर्षा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया