- फ़िल्म ‘मारी 2’ के गाने ‘राउड़ी बेबी’ ने यूट्यूब पर 1 बिलियन यानि सौ करोड़ व्यूज़
- धनुष साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘3’ का गाना कोलावेरी दी भी लोकप्रिय हुआ था
- धनुष आनंद एल रॉय की फ़िल्म ‘अतरंगी रे’ में सारा अली ख़ान और अक्षय कुमार के साथ आएंगे नज़र
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]
तमिल सुपरस्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष (Dhanush) के एक गाने ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। उनकी फ़िल्म ‘मारी 2‘ के गाने ‘राउड़ी बेबी’ ने यूट्यूब पर 1 बिलियन यानि सौ करोड़ (एक अरब) से अधिक व्यूज़ का बेमिसाल रिकॉर्ड बनाया है। 2018 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में धनुष ((Dhanush) और कृष्णा ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।
धनुष (Dhanush) ने ट्वीट करते हुए कहा – क्या प्यारा इत्तेफ़ाक़ है। कोलावेरी दी गाने की नौवीं सालगिरह पर राउड़ी बेबी गाने ने एक बिलियन व्यूज़ का पड़ाव पार कर लिया है। हम यह बताते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि एक बिलियन व्यूज़ हासिल करने वाला यह पहला दक्षिण भारतीय गाना है। हमारी पूरी टीम दिल से शुक्रिया अदा कर रही है।
What a sweet coincidence this is ❤️❤️ Rowdy baby hits 1 billion views on same day of the 9th anniversary of Kolaveri di. We are honoured that this is the first South Indian song to reach 1 billion views. Our whole team thanks you from the heart ❤️❤️
— Dhanush (@dhanushkraja) November 16, 2020
गौरतलब है कि मारी 2 के राउड़ी बेबी गाने को धनुष और धी ने आवाज़ दी है। यह गाना 25 अक्बर 2018 को रिलीज़ हुआ था। गाने का संगीत युवन शंकर राजा ने कंपोज़ किया था और इसके बोल खुद धनुष ने ही लिखे थे। गाना अब यूट्यूब के सबसे अधिक देखे गये गानों की लिस्ट में शामिल हो चुका है।
धनुष की 2011 में आयी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘3’ का गाना कोलावेरी दी भी ठीक इसी तरह लोकप्रिय हुआ था। इस गीत को भी खुद धनुष ने ही लिखा और गाया था जो 16 नवम्बर 2011 को रिलीज़ हुआ था। तमिल और अंग्रेजी भाषा में लिखे गये इस गाने का लिरिक्स फैंस के बीच ट्रेंड बन गया था। इस गाने का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया था। इस गाने की लोकप्रियता इसी से समझी जा सकती है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने धनुष को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ बूढ़ी मां का दर्दभरा इंतजार, चार माह बाद विदेश से आएगा बेटे का शव
धनुष अब आनंद एल रॉय की फ़िल्म अतरंगी रे में सारा अली ख़ान और अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगे। उन्होंने हिंदी फ़िल्मों में अपना करियर रॉय की ही फ़िल्म रांझणा से शुरू किया था, जिसमें सोनम कपूर फीमेल लीड में थीं। इस फ़िल्म में धनुष के काम को बेहद सराहना मिली थी। इसके बाद वो आर बाल्की की फ़िल्म शमिताभ में अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आये थे।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






