Dharavi Vaccination: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में आज क्रिसमस के मौके पर क्लीन-अप फाउंडेशन मुहिम चला रहा है. इस मुहिम के दौरान क्लीन-अप फाउंडेशन ने एमसीजीएम के सहयोग से यहां रहने वाले करीब दो हजार से ज्यादा मजदूरों को फ्री वैक्सीन लगवाई. ‘क्लीन-अप फाउंडेशन’ की संस्थापक संजना रुनवाल कूड़ा-कचरा बीनने वालों के हित में काफी समय से अभियान चला रहीं हैं.

ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराना बेहद जरूरी

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट से भी लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है. संजना रुनवाल और क्लीन अप फाउंडेशन की उनकी टीम ने शिविर में टीकाकरण कराने वाले सभी मजदूरों को राशन के मुफ्ट पैकेट भी बांटे.

मजदूरों को समर्थन देना हमारी कोशिश- संजना रुनवाल

इस शिविर को सफल बनाने में बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों ने अहम रोल अदा किया. समाज के इस वर्ग में कोरोना के प्रति जागरूकता, टीकाकरण की उपलब्धता कम और भेदभाव होने के कारण इस शिविर का महत्व और बढ़ गया है. क्लीन-अप फाउंडेशन की संस्थापक संजना रुनवाल ने कहा, “कचरा उठाने वालों और कचरा बीनने वालों को उस तरह का समर्थन देना हमारी कोशिश है जो उन्हें आसानी से नहीं मिलता, इसलिए हम एमसीजीएम के सहयोग से यह फ्री टीकाकरण अभियान चला रहे हैं.’’

क्लीन अप फाउंडेशन के बारे में जानिए

संजना क्लीन अप फाउंडेशन की गतिविधियों का नेतृत्व करती हैं, जो एक गैर सरकारी संगठन है, जो शहर के कचरा श्रमिकों और कचरा बीनने वाले लोगों के जीवन को सुगम बनाने की पहल करता है. क्लीन अप फाउंडेशन की गतिविधियों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा, सुरक्षा उपकरण, स्वस्थ भोजन, कचरा श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा, वित्त, चिकित्सा बीमा प्रदान करना, मुफ्त टीकाकरण और इसी तरह की कई गतिविधियां शामिल हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट