Diwali 2021: पाकिस्तानी नेताओं ने दी दिवाली की बधाई, जानें PM इमरान खान क्या बोले

Imran Khan Wishes Happy Diwali: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विपक्ष के कई नेताओं ने गुरुवार को देश के हिंदू समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दीं पीएम इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘अपने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई देता हूं.’’

दीपावली हिंदू समुदाय के लिए सबसे बड़े उत्सवों में से एक है. पाकिस्तान में 40 लाख से अधिक हिंदुओं ने अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रकाश का यह पर्व मनाया. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी, योजना एवं विकास मंत्री असद उमर और मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मजारी ने भी हिंदू समुदाय के लोगों को दिवाली की बधाई दी.

पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष और मुख्य विपक्षी दल पीएमएल-एन के प्रमुख शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘दुआ करता हूं कि रोशनी का यह त्योहार पूरी दुनिया में शांति, प्रेम और खुशी का जरिया बने.’’

बिलावल भुट्टो जरदारी ने कही ये बात

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी दिवाली की बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘हमें दिवाली के संदेश को समझने की जरूरत है. यह हमें शिक्षा देता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर हो, सतत संघर्ष और प्रतिबद्धता के जरिये इसका पराजित होना तय है.’’

बिलावल भूट्टो ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का सिद्धांत भी यही है कि अंधेरे, अन्याय और असमानता के खिलाफ लड़ा जाए.

IAF Promotes Abhinandan: पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को वायुसेना ने किया प्रमोट

PM Modi Celebrate Diwali With Soldiers: जवानों के बीच दिवाली मनाने नौशेरा पहुंचे PM मोदी ने बढ़ाया जोश, कहा- पूरा देश आपके साथ

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News