Diwali In Ayodhya 2021: उत्तर प्रदेश की सरकार ‘दीपोत्सव’ पर अयोध्या में 12 लाख दीये जलाएगी. इन 12 लाख दीये में नौ लाख सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे. वहीं 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे. ये सभी दीये शाम 6 बजे से जलाए जाएंगे. 12 लाख दीये के साथ ही योगी सरकार अयोध्या में दीये जलाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगा. इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी शामिल होंगे. इस दौरान सीएम योगी सरयू आरती भी करेंगे.

बता दें कि पिछले साल योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ‘दीपोत्सव’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए थे. सरकार के मुताबिक सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी.

बता दें कि पिछले साल योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ‘दीपोत्सव’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए थे. सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार से रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है. इसके अलावा थ्री डी होलोग्राफिक और लेजर शो और आतिशबाजी भी की जाएगी.

अयोध्या में रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक टीम को बुलाया गया है. नेपाल के जनकपुर से आई टीम सोमवार को रामलीला का मंचन करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से आई टीमें पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान इसका मंचन करेंगी.

ग्लास्गो से भारत के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी, जानें कैसे मिली खास विदाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट