Diwali Special Train 2021: पीएम गतिशक्ति योजना के बाद अब रेलवे ने भी अपनी एक त्योहार स्पेशल ट्रेन का नाम गतिशक्ति स्पेशल सुपरफ़ास्ट कर दिया है. ये गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से 7 नवम्बर के बीच आनंद विहार टर्मिनल से पटना के बीच कुल 5 दिन चलेगी. ये ट्रेन पूरी तरह रिज़र्व्ड ट्रेन होगी.

आनंदविहार से गतिशक्ति स्पेशल सुपरफ़ास्ट का शेड्यूल

आनंद विहार स्टेशन से चलने वाली गतिशक्ति स्पेशल सुपर फ़ास्ट को 01684 नम्बर दिया गया है. ये ट्रेन दिवाली से पहले और दिवाली के बाद तक के ट्रैफ़िक को देखते हुए निर्धारित की गई है. जिसके तहत इसके सिर्फ़ 5 फेरे ही तय किए गए हैं. ये ट्रेन 29.10.2021, 31.10.2021, 02.11.2021, 05.11.2021 और 07.11.2021 को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.10 बजे चल कर अगले दिन दोपहर 03.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

पटना से आनंद विहार का शेड्यूल

पटना से चलने वाली गतिशक्ति स्पेशल को 01683 नम्बर दिया गया है. वापसी की ये ट्रेन 30.10.2021, 01.11.2021, 03.11.2021, 06.11.2021 और 08.11.2021 को पटना जंक्शन से शाम 05.45 बजे चल कर अगले दिन सुबह 09.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

गतिशक्ति स्पेशल का रूट

इकॉनमी एसी डिब्‍बों वाली यह स्‍पेशल ट्रेन मार्ग में कानपुर सेन्‍ट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्शन और दानापुर स्‍टेशनों पर आते और जाते समय रुकेगी.

इसे भी पढ़ेंः
Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan को ड्रग्स केस में मिली ज़मानत, Sonu Sood ने कह दी इतनी बड़ी बात

Aryan Khan Bail: आर्यन खान समेत इन तीन आरोपियों को मिली जमानत, जानें- आज कोर्ट में क्या कुछ हुआ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया