Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े आज एजेंसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे और यहां करीब दो घंटे का समय बिताया. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान मुंबई के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इस मामले की विजिलेंस जांच में पूरा सहयोग करें. समीर वानखेडे को फिलहाल अगले आदेश तक दिल्ली में ही रुकने को कहा गया है. इस मामले की जांच के लिए जल्दी विजिलेंस की टीम मुंबई जाने वाली है.

बता दें कि समीर वानखेड़े क्रूज़ जहाज से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है. आर्यन की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

डीडीजी का बयान
एनसीबी के उप महानिदेशक (डीडीजी) उत्तर क्षेत्र के लिए ज्ञानेश्वर सिंह ने एनसीबी कार्यालय के सामने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपनी जांच के लिए किसी को नहीं बुलाया है.’’ सिंह क्रूज जहाज ड्रग्स जब्ती के मामले में वसूली करने के आरोपों की विभागीय सतर्कता जांच का नेतृत्व कर रहे हैं . भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सिंह ने कहा, ‘‘जब जरूरत होगी मैं उन्हें (वानखेड़े को) बुला लूंगा.’’

वानखेड़े ऐसे समय में सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं, जब उनपर एक गवाह प्रभाकर सैल ने अभिनेता शाहरुख खान से जबरन वसूली के प्रयास करने का आरोप लगाया है. प्रभाकर ने रविवार को दावा किया था कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी और अन्य ने 25 करोड़ रुपये मांगे थे. इन आरोपों के बाद विजलेंस जांच (सतर्कता जांच) के आदेश दिए गए हैं.

वानखेड़े सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर कहा था कि उन्हें एजेंसी ने तलब नहीं किया है बल्कि वह कुछ काम से यहां आए हैं और उन्होंने मादक पदार्थ मामले में निष्पक्ष जांच की है.

अधिकारी ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को पत्र लिख कर उनके खिलाफ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा संभावित कानूनी कार्रवाई की योजना बनाये जाने की आशंका जताते हुए संरक्षण की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि वे लोग उन्हें फंसाना चाहते हैं.

Exclusive: समीर वानखेड़े की बहन ने नवाब मलिक के आरोपों को गलत बताया, abp न्यूज़ से कहा- हमारा परिवार जांच के लिए तैयार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया