Drugs Case Live: आर्यन खान पर एनसीबी का कोर्ट को जवाब- ये बड़ी साजिश का हिस्सा, इसे अलग नहीं देखा जा सकता है

Mumbai Drugs cruise Case: ड्रग्स केस में जेल गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट में एनसीबी ने अपना पक्ष रखा. एनसीबी ने कोर्ट को बताया कि भले ही आर्यन खान के पास से प्रतिबंधित पदार्थ की रिकवरी न हुई हो लेकिन यह बड़ी साजिश का हिस्सा है. एनसीबी ने कोर्ट में यह भी कहा कि आर्यन खान पर प्रतिबंधित पदार्थ के उपयोग का आरोप है और वह प्रतिबंधित पदार्थ अरबाज मर्चेन्ट के पास से बरामद हुआ है.

एनसीबी ने कोर्ट में कहा कि किसी एक आरोपी के आरोप और अन्य पर लगे आरोपों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता. जांच एजेंसी ने तर्क के साथ कहा कि इस मामले की जांच बेहद जरूरी है. एनसीबी ने कहा कि इस मामले में विदेशों से पैसे की लेनदेन के बारे में एजेंसी जांच कर रही है जो कि बेहद जरूरी है.

बता दें कि आज कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही हैं. कोर्ट के आज के फैसले के बाद यह साफ हो जाएगा कि आर्यन खान जेल में रहेंगे या उन्हें बेल दिया जाएगा. अगर आज या कल में आर्यन खान को जमानत नहीं मिली तो उन्हें पूरे हफ्तेभर जेल में रहना होगा. क्योंकि, 15 तारीख से 19 तारीख तक कोर्ट बंद है.

जमानत मिली तो क्या होगा ?

अगर कोर्ट की ओर से आर्यन खान को जमानत दे दी जाती है तो आर्यन के वकीलों को सूरज डूबने के पहले सभी दस्ताबेज जेल की पत्र पेटी में डालने होंगे. अगर दस्तावेज 6 बजे तक पत्र पेटी में नहीं डाल पाए, तो आर्यन को एक और रात जेल में बितानी होगी और वह अगले दिन जेल से बाहर आ पाएगा.

Coal Crisis In Mumbai: बिजली उत्पादन प्लांट में कोयले का संकट जारी, जानें- महाराष्ट्र के किस पावर प्लांट में कितना कोयला बचा है

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री का अजीबो-गरीब बयान- महिलाएं स्कूलों में करती हैं झगड़ा, सुधार कर लें तो पुरुषों से निकल जाएंगी आगे

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News