Dussehra 2021: रक्षा मंत्री राजनाथ ने DRDO में की शस्त्र पूजा, कहा- हमारा टारगेट भारत को दुनिया के शीर्ष देशों में लाना

Dussehra 2021: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज विजयदशमी के पावन पर्व के मौके पर आज नई दिल्ली में डीआरडीओ परिसर में ‘शस्त्र पूजा’ की. इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी सुधार, एक सतत प्रक्रिया है जो समय के साथ लगातार चलता रहता है. सुधार कोई  गंतव्य न होकर एक सफ़र है, जिसे हम अपने, अपने समाज और राष्ट्र के हित में तय करते हैं. इस पर्व के हर वर्ष मनाए जाने के पीछे यही उद्देश्य रहता है. आज, उसी सुधारात्मक परिवर्तन के क्रम में 7 नई DPSUs (MIL, AVANI, AWE, TCL, YIL, IOL, GIL) को राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है. अपने नए उद्देश्यों को पाने के लिए ऐसे सुधार का इससे अच्छा अवसर शायद ही कोई और हो सकता था.

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘’देश की आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को पूरा करने में, रक्षा निर्माण एक प्रमुख क्षेत्र है. हमारी रक्षा उद्योग ने हाल के कुछ वर्षों में, न केवल self-reliance की ओर, बल्कि उससे कहीं आगे बढ़ते हुए रक्षा निर्यात में भी ऐसी ऊंचाइयां छुई हैं, जो अब तक कभी संभव नहीं हो सकी थीं हमारा उद्देश्य पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की सक्रिय साझेदारी के साथ, रक्षा क्षेत्र में डिजाइन से लेकर प्रोडक्शन, और निर्यात के क्षेत्र में भारत को दुनिया के शीर्ष देशों में लाना है.’’

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने सूरत में किया हॉस्टल फेज वन का भूमिपूजन, कहा- लोगों की सेवा करते हुए 20 साल पूरे हुए

RSS Chief On Population: आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा- बढ़ती आबादी से देश में कई परेशानी, जनसंख्या नीति पर दोबारा विचार की जरूरत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News