Dussehra LIVE Updates: आज पूरा देश सत्य की असत्य पर जीता का महापर्व दशहरा मना रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. सुबह को घरों में दशहरे का पूजन किया गया वहीं शाम को विभिन्न रामलीला के समापन के साथ रावण दहन का कार्यक्रम होगा. दशहरा से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ.

पीएम मोदी ने क्या कहा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘’विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं.’’

अमित शाह ने क्या कहा है?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ‘’समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं. अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें. जय श्री राम.’’

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है, ‘’असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई. आइए, हम सभी अपने अंतस के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति हेतु संकल्पित हों. जय श्री राम.’’

देशभर में मनाया जा रहा है दशहरे का त्योहार

आज देशभर में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. सुबह घरों में दशहरे का पूजन किया गया. वहीं शाम को विभिन्न रामलीला के समापन के साथ रावण दहन का कार्यक्रम होगा. रावण दहन को भारतीय परंपरा में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है और हर साल विजयादशमी के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन किया जाता है.

यह भी पढ़ें-

Mohan Bhagwat On Population: आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा- बढ़ती आबादी से देश में कई परेशानी, जनसंख्या नीति पर दोबारा विचार की जरूरत

Poonch Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना का ऑपरेशन जारी, एक JCO शहीद, आर्मी के 2 जवान गंभीर रूप से घायल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया