Earthquake: जम्मू-कश्मीर में सुबह महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, पीएम मोदी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन कर स्थिति की ली जानकारी

Earthquake: जम्मू कश्मीर में आज सुबह भूकंप के ज़ोरदार झटके महसूस किए गए जिसके बाद इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई. केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप की स्थिति की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 9.35 बजे भूकंप के तेज झटके जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए.

बता दें, जम्मू-कश्मीर समेत पंजाब और नोर्थ इंडिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके इतने तेज थे कि जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और पंजाब के लोग डर के घरों से बाहर निकल आए. दिल्ली में भी लोगों ने झटके महसूस किए जिसके बाद कई लोग डरकर घरों से बाहर भागते दिखे.

रिक्टर स्केल पर ज्यादा थी तीव्रता

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 रही और सुबह लगभग 9.45 बजे के आसपास इसे महसूस किया गया. भूकंप से अभी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

PM Narendra Modi called J&K Lt Governor Manoj Sinha to inquire about the situation in the UT due to the earthquake: Sources

(File photo) pic.twitter.com/oKBjE2SJAC
— ANI (@ANI) February 5, 2022

जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए सबसे तेज झटके

इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताज़ाकिस्तान बॉर्डर के पास था जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में काफी तेज़ झटके महसूस किए गए. वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए जिसके बाद कई लोग घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए.

181 KM मापी गई भूकंप की गहराई

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान भवन के साइंटिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठिया के मुताबिक, इस भूकंप की गहराई 181 किलोमीटर मापी गई. हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. जम्मू-कश्मीर पहाड़ी इलाका है ऐसे में भूकंप का डर यहां लोगों में बना रहता है. इससे पहले 14 जनवरी को भी जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

यह भी पढ़ें.

Assembly Elections: ताबड़तोड़ प्रचार का सुपर सैटरडे, सहारनपुर जाएंगी मायावती तो उत्तराखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, डोर डू डोर कैंपेन करेंगे योगी

Jammu Kashmir Encounter: Srinagar के जकुरा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो पिस्टल बरामद

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News