EC Meeting on Assembly Elections: देश में अब दिन पर दिन कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है. आज कोरोना के 91 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. देश में एक तरफ कोरोना है तो दूसरी ओर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव. ऐसे में कोरोना काल में चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग का मंथन जारी है. केंद्रीय चुनाव आयोग आज नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा. बैठक में रैलियों पर रोक लगाने को लेकर फैसला हो सकता है.

अलग-अलग पहलुओं पर जारी रहेगी चर्चा

बता दें कि इस बैठक में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच चुनावों को कैसे संपन्न कराना है, इसको लेकर अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा जारी रहेगी. कल चुनाव आयोग ने मणिपुर के अधिकारियों के साथ चुनावों को संपन्न कराने को लेकर बैठक की थी. इस बीच बड़ी रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाने को लेकर किस तरह के दिशानिर्देश जारी किए जाएं, इसको लेकर भी लगातार चर्चा जारी है और आम सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी उठाए सवाल

देश में मार्च तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने हैं. आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे हैं. राजेश भूषण चुनाव आयोग के अधिकारियों को कोरोना की स्थिति की जानकारी देंगे. एक अहम बात ये भी है कि कोरोना काल में चुनावी रैलियों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी सवाल उठा दिए हैं. एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है-

क्या चुनावी रैलियां ऑनलाइन नहीं हो सकती?

क्या वर्चुअल वोटिंग का विकल्प मिल सकता है?

अब चुनाव आयोग को 12 जनवरी तक हाईकोर्ट के सामने अपना जवाब दाखिल करना.

यह भी पढ़ें-

Omicron in India: देश के 26 राज्यों में ओमिक्रोन के अब तक 2630 मामले दर्ज, जानिए किस राज्य में क्या है ताजा स्थिति

PM’s Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध पर पंजाब सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, तीन दिन मे सौंपेगी रिपोर्ट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट