Election 2022: चुनावी सरगर्मी के बीच कोरोना के मामलों ने चिंता की लकीरें खींच दी है. इस बीच चुनाव आयोग शनिवार को एक बैठक कर यह तय करेगा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रैलियों और रोड शो पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहना चाहिए या नहीं.

आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों, रोड और बाइक शो और इसी तरह के प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. आयोग ने 15 जनवरी को प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था.

हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों को ‘इनडोर’ यानी हाल में अधिकतम 300 लोगों के साथ या हाल की क्षमता के अनुरूप 50 फीसदी लोगों के साथ बैठक करने की छूट दी थी.

चुनावी राज्यों में कोरोना का हाल
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में COVID 19 के 16,142 मामले सामने आए और 17,600 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. राज्य में 95,866 सक्रिय मामले हैं. पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की मौत दर्ज़ की गई.

वहीं उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 4818 और बुधवार को 4402 केस की पुष्टि हुई थी. पंजाब में गुरुवार को 7862 और बुधवार को 7717 मामले आए थे.

गोवा में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,390 नये मामले सामने आए थे और महामारी से नौ और मरीजों की मौत हो गई. विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण दर 40.86 प्रतिशत तक पहुंच गई है. इससे एक दिन पहले तटीय राज्य में 3,936 केस की पुष्टि हुई थी. गोवा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,936 नए मामले सामने आए थे जबकि सात मरीजों की मौत हुई थी.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट